1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: सिद्धि और रवि का महासंयोग, इन 8 राशियों को मिलेगा ढेरो लाभ

शनिवार: सिद्धि और रवि का महासंयोग, इन 8 राशियों को मिलेगा ढेरो लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2017 08:12 am IST,  Updated : Sep 23, 2017 08:12 am IST

सिद्धियोग और रवि योग होने के कारण आज का दिन हर राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा। लेकिन 8 राशियों के आज किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आप कही लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं| यह यात्रा बिसनेस या कम्पनी से रिलेटेड भी हो सकती है। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आज मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि की महिलाओं आज जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकती हैं। कंप्यूटर के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा है। आज मां चंद्रघंटा को चंदन अर्पित करें। सफलता जरुर हासिल होगी।

मीन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। आज अपने पिता से अपनी परेशानी शेयर कीजिए। आज ऐसा कोई काम न करें जो आपके लिये परेशानी का सबब बनें। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। इस राशि के जो लोग सीमेंट व्यापारी है आज उन्हें कार्यक्षेत्र बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आज माता का आर्शीवाद लेने से सभी समस्यायें दूर हो जायेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल