1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: सिद्धि और रवि का महासंयोग, इन 8 राशियों को मिलेगा ढेरो लाभ

शनिवार: सिद्धि और रवि का महासंयोग, इन 8 राशियों को मिलेगा ढेरो लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2017 08:12 am IST,  Updated : Sep 23, 2017 08:12 am IST

सिद्धियोग और रवि योग होने के कारण आज का दिन हर राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा। लेकिन 8 राशियों के आज किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज आपकी सफलता की ऊंचाइयां आकाश में छूती नज़र आयेंगी। आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे लेकिन आपको यह ध्यान रखना जरुरी होगा कि जो काम महत्वपूर्ण हो उसे पहले कर लें। कामकाज में बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज आपके सामने कोई ऐसा काम भी आयेगा जिससे आपकी प्रसिद्धी बढ़ेगी। उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। इस राशि के बच्चे स्टेडीयम ज्वाइन करना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। मां चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजें चढ़ाने से सभी दुख दूर हो जायेंगे।

कन्या राशि
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आया है। किसी महत्वपूर्ण काम के लिये जीवनसाथी की राय कारगर साबित होगी। इस राशि के लोग ऑफिस में वर्कलोड थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन कई दिनों से रूका हुआ काम पूरा हो जाएगा। पहले उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल जाएगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। बाहर के खान-पान पर थोड़ी सावधानी रखनी होगी। इस राशि के छात्र अगर आज कहीं इंटरव्यू के लिए जा रहें है तो माता चंद्रघंटा को चढ़ायी रोली को तिलक लगाकर जायें सिलेक्शन फिक्स है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल