1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पंचांग 26 जून 2018: इस वक्त रहेगा रवि योग तभी करें शुभ काम और यह है राहुकाल का समय

पंचांग 26 जून 2018: इस वक्त रहेगा रवि योग तभी करें शुभ काम और यह है राहुकाल का समय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 25, 2018 06:10 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 06:10 pm IST

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की वृद्धि है। आज मंगलवार का दिन है। साथ ही आज 07:07 बजे से रवि योग है और आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 09:35 तक ये योग रहेगा। 

पंचांग- India TV Hindi
पंचांग Image Source : PTI

धर्म डेस्क: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की वृद्धि है। आज मंगलवार का दिन है। साथ ही आज 07:07 बजे से रवि योग है और आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 09:35 तक ये योग रहेगा। सावित्री व्रत का प्रथम संयम है। यह व्रत तीन दिनों तक चलता है। इस व्रत में वट वृक्ष की पूजा करने का विधान है। इसके अलावा आज पूरा दिन पार करके देर रात 02:35 पर मंगल मकर राशि में वक्री होंगे और 27 अगस्त की शाम 07:35 तक वक्री ही रहेंगे।

उसके बाद मकर राशि में मार्गी हो जायेंगे और 27 अगस्त की सुबह 08:22 तक मकर राशि में ही रहेंगे। और भी कई राज आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। मंगल के वक्री रहने के दौरान विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होंगे, मंगल उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे और मंगल की उस शुभाशुभ स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये क्या उपाय किये जाने चाहिए

26 जून 2018, दिन मंगलवार, आज का शुभ मुहूर्त: किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए सही मुहूर्त, सही समय, और सही नक्षत्र का होना जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे आज के दिन का सही कार्य करने का सही समय। हिंदू पंचांग के मुताबिक आपको बताएंगे कौन सा दिन आपके लिए शुभ और कौन सा अशुभ। साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि आप अगर नया व्यापार करने जा रहे है या नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए कौन सा समय शुभ रहेगा।

मंगलवार: 26 जून 2018

तिथि- त्रयोदशी- 6:24:46 तक

नक्षत्र- अनुराधा- 7:24:59 तक

करण- तैतिल- 6:24:46 तक, गर- 19:17:32

पक्ष- शुक्ल

योग- शुभ- 24:53:27 तक

वार- मंगलवार

26 जून 2018 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय
सूर्योदय: 5:24:57

सूर्यास्त: 19:22:40

चंद्रोदय: 17:47:00

चंद्रास्त: 28:40:00

26 जून 2018 का अशुभ समय

दुष्टमुहूर्त: 8:12:30 से 9:08:21 तक

कुलिक: 13:47:35 से 14:43:26

कंटक: 6:20:48 से 7:16:39 तक

राहु काल: 15:53:15 से 7:37:58

कालवेला: 8:12:30 से 9:08:21 तक

यमघण्ट: 10:04:12 से 11:00:03

यमगण्ड: 8:54:23 से 10:39:06 तक

गुलिक काल: 12:23:49 से 14:08:32 तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल