1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: बन रहा है ध्रुव योग, ये 4 राशि के जातक रहे बचकर

सोमवार: बन रहा है ध्रुव योग, ये 4 राशि के जातक रहे बचकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2017 02:03 pm IST,  Updated : Apr 09, 2017 02:03 pm IST

आज सोमवार होने के साथ-साथ हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग है। सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जायेगी। पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा पूरी तरह प्रभावी होता है। सोमवार के दिन का स्वामी चन्द्रमा है। जानिए आपका कैसा दिन बीतेगा.

कन्या राशि
Image Source : PTIकन्या राशि

कन्या राशि
आज पारिवारिक जीवन में इच्छा के मुताबिक तालमेल बना रहेगा। आज आपके लिये धनलाभ के नए रास्ते खुलेंगे जिससे आप खर्च करने में कतई संकोच नहीं करेंगे।  प्रेम संबंधों में प्यार बढ़ेगा और निकटता आयेगी। किसी मित्र को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा।

व्यापार में किसी कंपनी से बहुत बड़ी डील होने का अच्छा मौका मिलने वाला है सूझ बूझ के साथ इस सुअवसर का लाभ उठायेंगे तो आर्थिक स्थिरता हासिल होगी। आज का दिन दूसरों को समर्पित रहेगा।

आज आप सारा दिन दूसरों की मदद करने में ही गुजार देंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप शांत मन से अपने भविष्य की कार्य योजना बनाने मे व्यस्त रहेंगे। आज का दिन कंप्यूटर में प्रवीण व्यक्तियों के लिए काफी अच्छा रहेगा। आपको दूसरी नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है |

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल