1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: बन रहा है ध्रुव योग, ये 4 राशि के जातक रहे बचकर

सोमवार: बन रहा है ध्रुव योग, ये 4 राशि के जातक रहे बचकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2017 02:03 pm IST,  Updated : Apr 09, 2017 02:03 pm IST

आज सोमवार होने के साथ-साथ हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग है। सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जायेगी। पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा पूरी तरह प्रभावी होता है। सोमवार के दिन का स्वामी चन्द्रमा है। जानिए आपका कैसा दिन बीतेगा.

सिंह राशि
Image Source : PTIसिंह राशि

सिंह राशि
आज बिजनेस में आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है, यात्रा से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप कई दिनों से जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो आपके लिये आज का दिन बेहतर है आज आपको कुछ राहत महसूस होगी।

आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होने वाली है। नए कारोबार को शुरू करने के बारे मे विचार करने के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन बेकार के कुछ मुद्दे आपके काम मे रुकावटें खड़ी कर सकते हैं। प्रयास करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी।

घर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें और घर की सुख-शांति के लिए घर के साउथ-ईस्ट की सफाई जरुर करें। वहां पर किसी प्रकार के कूड़े-कचरे को जमा न होने दें। दिन के समय हनुमान चालीसा का पाठ करे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल