1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: बन रहा है शुभ नक्षत्र, इन राशियों के लिए होगा खास

शनिवार: बन रहा है शुभ नक्षत्र, इन राशियों के लिए होगा खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 10, 2017 02:31 pm IST,  Updated : Nov 10, 2017 02:31 pm IST

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ शनिवार और आश्लेषा नक्षत्र हैं। जिसके कारण हर राशि के जातकों के लिए शनिवार अच्छा साबित होगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
horoscope

तुला राशि
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कारोबार में आ रही परेशानियों के समाधान के लिए किसी खास से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको एक्टिव रहने की जरूरत हैं। जरुरी काम पहले पूरा कर लें वरना समय धीरे-धीरे आंखो के सामने निकल जायेगा। लास्ट में आपको निराशा हांथ लगेगी। अच्छा होगा की किसी अनुभवी से मदद की मांग कर लें।

इस राशि के छात्रों को आज गुरुजनों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए अच्छा पेन गिफ्ट करें। स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि
आज आपके मन में कोई जबरदस्त योजना चल रही है तो उस पर काम करने के लिए आज का दिन सही है। भाइयों और दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको कुछ रोचक जानकारी मिलेगी। ऑफिस में आज उत्साहजनक स्थिति बन सकती है। कामकाज में आपका मन लगेगा। उधार दिया गया पैसा आज वापस मिलेगा। आसपास किसी स्थान की यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। एक्सरसाइज में बदलाव लाएंगे तो सेहत फिट रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल