1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्रवार: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2017 06:52 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 06:52 pm IST

सूर्यदेव वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। अतः कल सूर्य की धनु संक्रान्ति है। इस संक्रान्ति का पुण्यकाल कल सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज का दिन फायदा देने वाला है। आर्थिक~योजनाओं में किया गया निवेश लाभप्रद होगा। आज अपनों के साथ सहयोग करें वरना किसी बात से रिश्तों में बेवजह खटास आ सकती है। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन निजी काम से यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है।

बिजनेसमैन किसी डील के लिये जा रहे हैं तो आज अपनी लक्की कार से जाएं आपको फायदा मिलना तय है। जरुरतमंदो को भोजन कराएं, सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि
आज आपका साहस और तेज सोचने की क्षमता आपको सभी से अलग बनाएगी। जो आपके लक्ष्य प्राप्ति में मदद भी करेगी। कार्यक्षेत्र में आज बॉस से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। अपनी योग्यताओं का उपयोग व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें।

आज महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में आपका पूरा ध्यान रहेगा। इससे कई सारे काम समय से पूरे हो जायेंगे। जीवन के लगभग हर पहलू को पूरी गंभीरता से लें। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज सुहाने मौसम का पूरा आनंद उठायें। सुबह-सुबह दही खाकर निकलें , काम बनेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल