1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्रवार: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2017 06:52 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 06:52 pm IST

सूर्यदेव वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। अतः कल सूर्य की धनु संक्रान्ति है। इस संक्रान्ति का पुण्यकाल कल सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं। आज दिन का अंतिम हिस्सा किसी रचनात्मक कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा। किसी फ्रैंड से अनबन चल रही है तो आप उससे दोस्ती का हांथ बढ़ा सकते है। कुछ पुरानी कुछ पुरानी यादें तारोताजा होंगी। जीवनसाथी के साथ आज अधिक समय बिताने की कोशिश करें।

कन्या राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज कोई बढ़िया अवसर आपके कार्य क्षेत्र में आएगा जिसको चुनने में थोड़ा भी देर न करें। विलंब करने से आप इस धनलाभ के अवसर को गवां सकते हैं। आज ऐसे लोगों के साथ जुड़ें जो भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद करें।

आज विरोधी आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए तैयार हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर चल रही खटास आज खत्म हो जायेगी। इसके लिए आपको पहल करनी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल