1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्रवार: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2017 06:52 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 06:52 pm IST

सूर्यदेव वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। अतः कल सूर्य की धनु संक्रान्ति है। इस संक्रान्ति का पुण्यकाल कल सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और शुक्रवार का दिन है। प्रत्येक मास की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगले दिन सुबह 03 बजकर 01 मिनट पर सूर्यदेव वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। अतः कल सूर्य की धनु संक्रान्ति है। इस संक्रान्ति का पुण्यकाल कल सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें किसी अच्छे कस्टमर से बड़ा लाभ होने वाला है। संतान पक्ष की किसी बड़ी सफलता से आपको खुशी मिलने वाली है। बिजनेसमैन अपना फेवरेट परफ्यूम लगाकर जाएं। फायदा जरुर मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करना न भूलें।

वृष राशि
आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। वर्क प्लेस पर वातावरण खुशनुमा रहेगा। कुछ जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से पूरे हो जाएंगे। इस राशि के डाक्टर की ख्याति दूर-दूर तक फैलेगी। आज आपको कई सारे निमंत्रण मिलेंगे। सभी तो नही लेकिन समयानुसार दो-चार समारोह को अटैंड कर लेंगे।

आज आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं। रिश्तों में नयापन आयेगा। छात्र आज अपनी फेवरेट कलर की शर्ट पहनकर जा रहे हैं तो तरक्की की नई उंचाईयों को पा लेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। अच्छी सेहत के लिए सुबह वॉक के लिए जरूर जाएं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल