1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगी ढ़ेरों खुशियां

शनिवार का राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगी ढ़ेरों खुशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2017 11:44 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 11:44 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की वृद्धि सुबह 07 बजकर 11 मिनट तक थी। इसलिए चतुर्दशी तिथि भी आज ही है। आज मास शिवरात्रि व्रत है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है।

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

तुला राशि  
आज के दिन मन में नए  नए विचार आ सकते है। जिससे आज आप कोई नयी क्रिएटिविटी कर सकते है। राजनैतिक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सिनियर्स आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। साथ ही आपके पड़ोसी भी आपकी तारीफ करेंगे।

आज रास्ते में आपका कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। जिसके साथ आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हो। आज आप बड़े  बुजुर्ग की सहायता भी कर सकते हो। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। कबूतर को दाना डालें ।

वृश्चिक राशि  
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है । आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको नया सिखने को मिलेगा। आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा।

ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई जरूरी केस आज आपके पक्ष में रहेगा। आज दोस्तों के साथ लंबे टूर का प्लान बन सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल