1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगी ढ़ेरों खुशियां

शनिवार का राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगी ढ़ेरों खुशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2017 11:44 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 11:44 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की वृद्धि सुबह 07 बजकर 11 मिनट तक थी। इसलिए चतुर्दशी तिथि भी आज ही है। आज मास शिवरात्रि व्रत है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है।

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

धनु राशि  
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन आज आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सहीभाषा का प्रयोग करें।

इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा । आज आपके बिजनेस को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील मिलने के योग नजर आ रहे है। सूर्य को जल अर्पित करें।

मकर राशि  
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है ।

ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। विवाहित आज जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। मंदिर की साफ  सफाई करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल