1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगी ढ़ेरों खुशियां

शनिवार का राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगी ढ़ेरों खुशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2017 11:44 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 11:44 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की वृद्धि सुबह 07 बजकर 11 मिनट तक थी। इसलिए चतुर्दशी तिथि भी आज ही है। आज मास शिवरात्रि व्रत है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है।

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

सिंह राशि  
आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी अच्छी जगह आपकी जॉब भी लग सकती है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें । जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किसी जरूरतमंद को आटा, चावल दान करने से घर का आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

कन्या राशि  
आज का दिन किस्मत आपका पूरा साथ देगी । संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी फिल्म इंडस्ट्री से आपको ऑफर भी मिल सकता है। घर में लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में छोटी सी पार्टी हो सकती है।

आज आपके बिजनेस में दो गुना वृदि होने के चांस बन रहे है। लवमेट वालों के घर आज उनके रिश्तों की बात चल सकती है। परिवार के साथ विदेश जाने का प्लान बन सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तुलसी के पौधे के आगे दीप जलाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल