1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगी ढ़ेरों खुशियां

शनिवार का राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगी ढ़ेरों खुशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2017 11:44 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 11:44 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की वृद्धि सुबह 07 बजकर 11 मिनट तक थी। इसलिए चतुर्दशी तिथि भी आज ही है। आज मास शिवरात्रि व्रत है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है।

Horoscope- India TV Hindi
Horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की वृद्धि सुबह 07 बजकर 11 मिनट तक थी। इसलिए चतुर्दशी तिथि भी आज ही है। आज मास शिवरात्रि व्रत है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि  

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में जरुर मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की पूरी संभावना है।

सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। बच्चों के साथ आज पार्क में घूमने जा सकते हैं। पूरा दिन इंज्वॉय करेंगे। तिल के लड्डू बनाकर दान करें।

वृष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप बिजनेस के सिलसिले में बाहर भी जा सकते हैं। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर भी आ सकते हैं। लवमेट आज अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते है।

आज पूरा समय परिवार वालों के साथ बिताने के लिये भी प्लान कर सकते हैं। रात को सबके साथ बाहर डिनर करने भी जा सकते हैं। बिजनेस संबधी लोगों को आज अपने काम में मुनाफा मिलेगा। आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। आज गणेश जी को हरे मूंग चढ़ाने से तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल