1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगी ढ़ेरों खुशियां

शनिवार का राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगी ढ़ेरों खुशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2017 11:44 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 11:44 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की वृद्धि सुबह 07 बजकर 11 मिनट तक थी। इसलिए चतुर्दशी तिथि भी आज ही है। आज मास शिवरात्रि व्रत है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है।

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

मिथुन राशि  
आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके सारे बिगड़े हुए काम आज पूरे हो सकते है। आज आपके लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।

आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। जरुरतमंद को भोजन कराएं।

कर्क राशि  
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है । व्यापार में थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके बच्चे आपके व्यापार में पूरा सपोर्ट करेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको हानि हो सकती है, इसलिए धैर्य के साथ काम करें।

आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है । शिव जी को जल चढ़ाएं, बिजनेस में फायदा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल