1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार का राशिफल: आज सूर्य कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, कुछ ऐसा बीतेगा आपका दिन

गुरुवार का राशिफल: आज सूर्य कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, कुछ ऐसा बीतेगा आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 16, 2017 07:05 am IST,  Updated : Nov 16, 2017 08:00 am IST

आज सूर्य की वृश्चिक संक्रान्ति भी है। दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर सूर्यदेव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

कुंभ राशि का राशिफल
आज जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया और रचनात्मक करें। अपनी सोच सकारात्मक रखें, आज आप जितना सकारात्मक सोचेंगे उतने ही सफल भी रहेंगे। इस राशि के छात्रों को आज नए अवसरों की तलाश करनी होगी। धैर्य बनाकर रखें साथ ही कोशिश भी करें, सफलता जरुर मिलेगी।

इस राशि के जो लोग मैकेनिकल की तैयारी कर रहे हैं आज उन्हें किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। घर से बाहर जाते समय दही खाकर निकलें, सफलता खुद-ब-खुद चलकर आयेगी।

मीन राशि का राशिफल
आज का दिन तनाव भरा रहेगा। सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। अपने शरीर के विकास के स्थान पर मानसिक विकास के बारे में सोचें। किसी ऐसे मनोरंजक कार्यक्रमों में हिस्सा लें जिससे आपके मन को भी ताजगी का अनुभव हो।

इस राशि के व्यापारी वर्ग जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के अवसर मिलेंगे। परिवार के किसी खास मामले पर आप अपनी राय निर्णायक ढंग से रखें। लवमेट के साथ मूवी का प्लान बन सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल