1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार का राशिफल: बन रहे है 2 अशुभ योग, संभलकर रहें इस 6 राशि के जातक

रविवार का राशिफल: बन रहे है 2 अशुभ योग, संभलकर रहें इस 6 राशि के जातक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 17, 2017 07:22 am IST,  Updated : Dec 17, 2017 07:22 am IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक ही रहेगी। आज रिवावर होने के साथ-साथ 2 अशुभ योग बन रहे है। काण और शूल नाम के ये 2 अशुभ योग कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित नहीं होगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

धनु राशि का राशिफल  
कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा| आज धार्मिक स्थलों की यात्रा जीवनसाथी के साथ जाने पर शुभफल होगी।

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपके परिवार के प्रति विश्वास बढ़ेगा। शिव जी को बेलपत्र चढ़ाएं।

मकर राशि का राशिफल
आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी।

आज फर्नीचर का सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है। आप वैवाहिक जीवन में कुछ निजात की ज़रूरत है। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, सेहत में सुधार आयेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल