1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार का राशिफल: ज्येष्ठा नक्षत्र में शत्रु ग्रह आमने-सामने, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

सोमवार का राशिफल: ज्येष्ठा नक्षत्र में शत्रु ग्रह आमने-सामने, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 20, 2017 08:24 am IST,  Updated : Nov 20, 2017 08:24 am IST

आज ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्रमा और बुध रहेंगे जिसके कारण 5 राशियों के लिए आज का दिन थोड़ा अशुभ साबित हो सकता है। इन दोनों योग को इस नक्षत्र में होने के कारण धन हानि का सबसे ज्यादा संभावना होती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। साथ ही आज सोमवार है। इसके साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्रमा और बुध रहेंगे जिसके कारण 5 राशियों के लिए आज का दिन थोड़ा अशुभ साबित हो सकता है। इन दोनों योग को इस नक्षत्र में होने के कारण धन हानि का सबसे ज्यादा संभावना होती है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले एक बार सोचे जरुर। जिसके कि किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। 

आज का दिन मेष, वृष, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए थोड़ा खराब होगा। इसलिए कोई भी काम थोड़ा संभलकर करें। वहीं अन्य राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जानिए आचार्. इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि का राशिफल

आज के दिन बिजनेस में तरक्की होने का योग बन रहा है| आज मन में अच्छे विचार आएंगे| स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आपका दिन आराम से बीतेगा। कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मेहनत का दिन है। जितना हो सके, सकारात्मक रहें। आज आप अपने लक्ष्यों में बदलाव करने के बारे में विचार करें। किसी गरीब को खाना खिलाएं, रूके काम बनेंगे। आज कई स्थितियों में आप नेतृत्वकारी की भूमिका में होंगे।

वृष राशि का राशिफल
आज अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का बेहतरीन दिन है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। विदेशी स्त्रोतों से धन लाभ संभव है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर भाई-बहन आपके व्यापार से जुड़े हुए हैं तो उनके सपोर्ट से आपको आर्थिक लाभ हो सकते हैं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको मान-सम्मान, प्रमोशन व प्रतिष्ठा मिल सकती है। धर्मस्थल पर आज कुछ दान देने से तरक्की मिलेगी। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम संभव है।

मिथुन राशि का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके सारे रूके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में आपको प्रमोशन व मान-सम्मान मिलने की पूरी सम्भावना रहेगी। उच्च अधिकारियों की मदद से आपको आर्थिक लाभ होगा। बिज़नेस के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा। बिजनेस बढ़ाने के लिए आपकी छोटी-मोटी यात्राएं लगी रहेंगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क राशि का राशिफल
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, जिससे सेहत प्रभावित हो सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें। हालांकि कोई गम्भीर बीमारी होने के योग नहीं हैं इसलिए आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता भी नहीं है। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभव है अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। बेवजह के विवादों से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा वर्ना रिश्तों में कड़वाहट आने के चांसेज़ हैं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल