1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: आज ये 4 राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकती है हानि

बुधवार: आज ये 4 राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकती है हानि

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2017 02:19 pm IST,  Updated : Sep 19, 2017 02:19 pm IST

आज मंगलवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्दि योग लग रहा है। जिसके कारण आज हर राशि के जातकों को कुछ न कुछ लाभ मिलेगा। ये शुभ योग रात 11 बजकर 3 मिनट से अगली सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज का दिन सुनहरे अवसर लेकर आया है। आज आपके मन में कुछ बड़े विचार आयेंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिलेगी। आज कुछ ऐसे लोगों से भी मुलाकात होगी जो आपसे वैचारिक सहमति रखते हैं। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं।

इस राशि के छात्रों को आज स्ट्डी में मन लगेगा। बिजनेस काम से यात्रा के योग बन रहे हैं। धैर्य रखें यात्रा सुखद हो सकती है। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में कई तरह के आइडिया आएंगे। प्लानिंग सही समय पर ही शेयर करना ठीक रहेगा।

कर्क राशि
आज आपका मन अशांत हो सकता है। फिजूल खर्च बढ़ने से माइंड डिस्टर्ब हो सकता है। हो सकता है जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो जाये। किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिये आज ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पड़ोसियों या संबंधियों से विवाद हो सकता है। किसी बात की जिद आपको परेशानी में डाल सकती है। आप धैर्य से काम लें।  वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल