1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: आज ये 4 राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकती है हानि

बुधवार: आज ये 4 राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकती है हानि

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2017 02:19 pm IST,  Updated : Sep 19, 2017 02:19 pm IST

आज मंगलवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्दि योग लग रहा है। जिसके कारण आज हर राशि के जातकों को कुछ न कुछ लाभ मिलेगा। ये शुभ योग रात 11 बजकर 3 मिनट से अगली सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज अपनी ऊर्जा को व्यर्थ न होने दें। अपनी ऊर्जा को सही स्थान पर लगाएं। आज आप किसी भी बात को लेकर ओवर रियेक्ट ना करें। ऐसा करने से आपका ही नुकसान होगा। अगर आपको किसी के साथ चल रही अनबन को खत्म करना है तो आज का दिन अच्छा है। आपको खुद पहल करना चाहिये। ऐसा करना अच्छा होगा।

आज किसी समस्या के मामले में आपके करीबी रिश्तेदार की मदद मिलेगी। आप जल्दबाजी में किसी से कोई ऐसा वादा ना करें जो आप पूरा न कर पाएं। आज आप किसी बच्चे को कोई उपयोगी किताब गिफ्ट करें। आपकी परिस्थितियों में अनुकूल बदलाव आयेंगे।

मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम सकारात्मक ढंग से पूरे होंगे। किसी सीनियर या अनुभवी के सुझाव आपके लिये बहुत उपयोगी रहेंगे। आपके काम करने के तरीके में गुणात्मक सुधार आयेगा।

आज आपको कुछ विरोधियों से सतर्क रहने की ज़रूरत है। वो आपकी इमेज को चोट पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज विवाह योग्य बेटियों के लिये दिन अच्छा है। उनके लिये सुयोग्य वर की तलाश पूरी होगी। आज पुरानी जमीन की खरीदी-बिक्री से काफी धनलाभ हो सकता हैं। आज आप शारीरिक रूप से कुछ कमज़ोरी महसूस कर सकते हैं। आराम का ख्याल रखें। तनाव से बचना अच्छा रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल