1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार का राशिफल: बन रहा है अशुभ योग, इन 4 राशियों के जातक रहें सतर्क

मंगलवार का राशिफल: बन रहा है अशुभ योग, इन 4 राशियों के जातक रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 20, 2017 05:26 pm IST,  Updated : Nov 20, 2017 05:26 pm IST

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। आज शाम 05:57 पर अशुभ समय रहेगा। जानिए किन राशियों के लिए होगा अशुभ..

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। आज शाम 05:57 पर अशुभ समय रहेगा। इससे वैसे तो सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन वृष, मिथुन, तुला और धनु राशियां मुख्य रूप से प्रभावित होगी। ध्यान रहे इसमय के 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद तक कोई भी शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। इस शुभ समय में बिजनेस, नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी काम करने से पहले अपने बड़ो से परामर्श लें साथ ही एक बार सोचे जरुर। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि का राशिफल

आज का दिन गृह विज्ञान और मनोविज्ञान के छात्रों के लिए काफी अच्छा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में निश्चित ही सफलता मिलेगी। जॉब में प्रमोशन के आसार हैं। आपको बॉस से शाबाशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा| इस राशि के जो लोग रिलेशनशिप में हैं वो आज अपने लवमेट से कोई वादा करने से बचें वरना मुश्किल होगी। आपको आज अपनी सेहत पर ध्यान देने की भी आवश्यकता है| अचानक स्वास्थ्य सम्बंधित कोई समस्या हो सकती हैं| इसलिए अधिक सावधानी और देखभाल की जरुरत है|

वृष राशि का राशिफल
आज आपको मेडिटेशन करने का मन होगा। आज अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए आप योगा क्लासेज़ भी आज से शुरु कर सकते है। आप खुशहाल वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएंगे। आज आप को किसी के साथ आध्यात्मिक संबंध का अनुभव हो सकता है। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगें। अपने आसपास के लोगों पर आप एक प्रबल प्रभाव बनाने में सक्षम होंगें। आज आप समाज में अपनी विशेष प्रतिष्ठा, मान-सम्मान हासिल करेंगें|

मिथुन राशि का राशिफल
आज भावनात्मपक रूप से आप कमज़ोर महसूस करेंगें आपकी ऊर्जा में भी उतार-चढ़ाव आता रहेगा| सेहत भी कुछ खराब रह सकती है रोज व्यायाम और ध्या्न करने से लाभ होगा। सर्दी के मौसम में सेहत पर ज्यादा ध्यान दे . फल का सेवन करें। कोई पुरानी बात याद आने से आपका मूड खराब हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। तनाव ना लें।

कर्क राशि का राशिफल  
आज  के दिन आज आपको पैसा कमाने का भरपूर मौका मिलेगा लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब खुद आपकी मदद के लिए आगे आएगा। साधु-संतों को कुछ दान करने व उन्हें भोजन कराने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल