1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 2 ग्रहों के साथ-साथ राहु-केतु और शनि कर सकता है परेशान, जानिए कैसा रहेगा आपका Week

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 2 ग्रहों के साथ-साथ राहु-केतु और शनि कर सकता है परेशान, जानिए कैसा रहेगा आपका Week

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 20, 2017 10:14 am IST,  Updated : Nov 20, 2017 10:14 am IST

20 से 26 नवंबर के बीच कई ग्रह राशियों पर अपने प्रभाव दिखाएंगे। इसके साथ ही इन दिनों में चंद्रमा पर शनि के साथ-साथ राहु-केतु की कुदृष्टि होगी। जिसके कारण हर राशि के जातको की लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: 20 से 26 नवंबर के बीच कई ग्रह राशियों पर अपने प्रभाव दिखाएंगे। इसके साथ ही इन दिनों में चंद्रमा पर शनि के साथ-साथ राहु-केतु की कुदृष्टि होगी। जिसके कारण हर राशि के जातको की लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा।

इस सप्ताह बुध पर वृश्चिक राशि और तुला में शुक्र का प्रभाव रहेगा। जिसके कारण हर राशि के जीवन में उथल-पुथल होगी। इसके साथ ही वृश्चिक राशि पर सूर्य का प्रभाव रहेगा। जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका दिन।

 
मेष राशि का राशिफल
सप्ताह के शुरुआती दिनों में बुध के वृश्चिक राशि में प्रभाव से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपका मान सम्मान बढेगा। इसके साथ साथ वित्तीय लाभ होने के योग भी बन रहें हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगें। व्यावसायिक तौर पर उच्चाधिकारियों द्वारा आपके कार्यों और प्रयासों की सराहना की जा सकती है।

तुला में शुक्र के प्रभाव से सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है, मगर व्यावसायिक रुप से आपको लाभ हो सकता है। विधार्थियों के लिए यह वक्त अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि में सूर्य के प्रभाव से आपको सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है, साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी कमी आएगी। आपको अपने करियर पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

नीजि जीवन और प्रेम संबंधो में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में अप्रत्याशित विफलता का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा। नीजि जीवन में भी परेशानियों का सामना कर सकते हैं।

वृष राशि का राशिफल
इस सप्ताह के शुरुआती दिन व्यावसायी जातकों के लिए शुभ नही होगें, उन्हे वित्तीय हानि का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही खर्चों में भी इजाफा हो सकता है। सूर्य के वृश्चिक में प्रभाव के कारण विवाहित जातकों को आपसी मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, मगर साथ ही एक दूसरे के प्रति प्रेम भी विद्मान रहेगा। व्यावसायिक तौर पर आपके लिए यह समय ठीक रहने की उम्मीद कर सकते हैं। अविवाहितों को अपने प्रेम संबन्ध मजबूत करने के लिए प्रयास करने पड़ेंगें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

तुला में शुक्र के प्रभाव से आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। मान सम्मान बढ सकता है, जिससे आपके तन और मन में सकारात्मक उर्जा का विकास रहेगा। नई नौकरी के अवसर मिलने के योग है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में धनु में बुध के प्रभाव के चलते आपको संपति संबन्धी मामलों में अच्छा लाभ होने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान भी बढ सकता हैं। राजनीतिज्ञों के लिए यह समय शुभ रहेगा। प्रेम संबन्ध मजबूत होंगे और सेहत ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल