1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 2 ग्रहों के साथ-साथ राहु-केतु और शनि कर सकता है परेशान, जानिए कैसा रहेगा आपका Week

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 2 ग्रहों के साथ-साथ राहु-केतु और शनि कर सकता है परेशान, जानिए कैसा रहेगा आपका Week

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 20, 2017 10:14 am IST,  Updated : Nov 20, 2017 10:14 am IST

20 से 26 नवंबर के बीच कई ग्रह राशियों पर अपने प्रभाव दिखाएंगे। इसके साथ ही इन दिनों में चंद्रमा पर शनि के साथ-साथ राहु-केतु की कुदृष्टि होगी। जिसके कारण हर राशि के जातको की लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा।

horoscope
horoscope

मिथुन राशि का राशिफल
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में बुध के वृश्चिक राशि में प्रभाव से आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगें और साथ ही नाम और शौहरत भी प्राप्त करेंगे। कलाकारों के लिए यह अच्छा वक्त है। सेहत भी ठीक रहेगी।

तुला राशि में शुक्र के प्रभाव से दूसरों के ध्यान को आकर्षित करने में सफल रह सकते हैं। विधार्थियों को पढाई पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं। प्यार में किसी के प्रति आकर्षण बन सकता है। नीजि संबन्धो में निखार आ सकता है।

वृश्चिक राशि में सूर्य के प्रभाव के चलते आपको सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर को सही दिशा मिल सकती है, साथ ही नीजि जीवन अच्छा गुजरेगा और प्रेम संबन्धो में आनंद के पल व्यतीत करेगें। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको अपने जीवनसाथी से मतभेदों से बचना होगा। अविवाहितों को भी संयम से काम लेना चाहिए। व्यावसाय में सोच समझ कर कदम उठाने की जरुरत है। सेहत के प्रति सचेत रहें, यात्रा ध्यान से करें, आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

कर्क राशि का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआती दिनों में संतान की तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपका मन भी विचलित रहेगा। व्यावसायिक तौर पर भी आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है।

तुला में शुक्र के प्रभाव के कारण आप कोई नया वाहन या घर खरीद सकते हैं और इसके साथ-साथ कपड़े या फैशन संबन्धी कोई नया व्यावसाय भी शुरु कर सकते हैं। सूर्य के वृश्चिक में विस्थापन से आपके लिए नौकरी संबंधी बदलाव का अच्छा वक्त रहेगा, और नौकरी बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। नीजि जीवन अच्छा गुजरेगा, सहभागी खुश रहेगा। प्रेम संबन्ध अच्छे रहेंगे और साथ ही आपकी सेहत भी ठीक रहेगी।

सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको वित्तीय लाभ मिलने के योग है। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। आपकी तरक्की से कुछ लोग आपसे जलेंगे मगर आपको उन पर ध्यान देने की जरुरत नही हैं। प्रेम संबन्धों के लिए वक्त अच्छा है। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल