1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: शुभ योग इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा नवरात्र का पहला दिन

गुरुवार: शुभ योग इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा नवरात्र का पहला दिन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Sep 19, 2017 02:10 pm IST

आज का दिन नवरात्र के साथ-साथ ऐसा शुभ योग होने के कारण कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आज हर राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा -अर्चना करना चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज आप अपने सभी काम समय से निपटा लेंगे , उसके अच्छे रिजल्ट्स भी आपको मिलेंगे। अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें । कोई रिश्ता देखने के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपके स्वाभाव से आसपास के लोग काफी प्रभावित होंगे।

इस राशि के जो लोग आविवाहित हैं आज उनकी मनचाहे रिश्ते की तलाश खत्म हो जायेगी। मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। आज मां शैलपुत्री की प्रतिमा पर फूल अर्पित करें घर में खुशियां आयेंगी।  

मीन राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर आज निजी मामलों में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो उसे कुछ दिनों के लिए टाल दें। भाषा पर कंट्रोल रखें वरना आपकी बोली कुछ गलतफहमी भी पैदा कर सकती है, सावधान रहें।

आज आपका मन कोई महंगी वस्तु भी खरीदने के लिये करेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें सम्मानित किया जा सकता है। विरोधी पक्ष आज आपके सामने दोस्ती का हांथ बढ़ा सकते हैं। आज पूजास्थल पर आरती जरुर करें परिस्थिति अनुकूल बनेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल