1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: शुभ योग इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा नवरात्र का पहला दिन

गुरुवार: शुभ योग इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा नवरात्र का पहला दिन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Sep 19, 2017 02:10 pm IST

आज का दिन नवरात्र के साथ-साथ ऐसा शुभ योग होने के कारण कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आज हर राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा -अर्चना करना चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सीधी और साफ बात करने से आपको फायदा हो सकता है। आपकी महत्वाकांक्षाएं समय के साथ-साथ बदलती जाएंगी। बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं। पड़ोसियों को किसी खास काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। किसी दूर स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियां कुछ कम हो सकती है। आपके रुके काम पूरे हो सकते हैं। आज आप अच्छा अनुभव करेंगे।

कन्या राशि
आज का सारा दिन बदलाव के नाम रहेगा। आप किसी ऐसे आदमी के संपर्क में आ सकते हैं जो आपके जीवन में बदलाव का कारण बनेगा। इस राशि के जो लोग खेल के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

इस राशि की महिलायें अपने मन को शांत रखे क्योंकि कुछ स्थितियों में आज आपको गुस्सा अधिक आ सकता है। आज अपनी दिल की बात लवमेट से शेयर करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज कोई नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। मां शैलपुत्री को भोग लगाने से खूब मुनाफा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल