1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: शुभ योग इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा नवरात्र का पहला दिन

गुरुवार: शुभ योग इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा नवरात्र का पहला दिन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Sep 19, 2017 02:10 pm IST

आज का दिन नवरात्र के साथ-साथ ऐसा शुभ योग होने के कारण कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आज हर राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा -अर्चना करना चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच स्थिर पायेंगे। आज आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे लेकिन आपको ये भी याद रखना होगा की अपना काम समय से पूरा भी कर लें।

ऑफिस में काम अधिक होने से आज आपको वापल लौटने में देर भी हो सकती है। बेहतर होगा की जितनी जल्दी हो सके अपने काम पूरे कर लें। आज पैसों को फिजूलखर्ची से बचें, आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आज पूजा के बाद प्रसाद का वितरण अपने हाथ से करें, विशेष फायदा होगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका मन आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने के लिये मन बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग किसी कल्चरल एक्टिवटी से जुड़े हैं, आज उन्हें मनचाही जगह पर एडमीशन मिल सकता है। विरोधियों से आज आपको सतर्क रहने की जरुरत है।

कामकाज में लोगों के साथ मेलजोल में सावधानी बरतें। जब आपसे राय पूछी जाए तो बताने में थोड़ा भी संकोच न करें, क्योंकि आपकी तारीफ हो सकती है। कुछ छोटी-मोटी समस्यायें आपको परेशान कर सकती है। इसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। पूजा स्थल पर लाल वस्त्र बिक्षाकर पूजा करें आपको फायदा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल