1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: शुभ योग इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा नवरात्र का पहला दिन

गुरुवार: शुभ योग इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा नवरात्र का पहला दिन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Sep 19, 2017 02:10 pm IST

आज का दिन नवरात्र के साथ-साथ ऐसा शुभ योग होने के कारण कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आज हर राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा -अर्चना करना चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज से आश्विनी शुक्ल पक्ष लग रहा है। साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो रही है। पूरे नौ दिनों तक चलने वाले ये व्रत, उपवास आदि शक्ति उपासना ऋतु परिवर्तन के समय जठराग्नि के बदलते वेग को संतुलित करने में मदद करते हैं। आज यायीजयद योग बन रहा है। जो कि सुबह 5 बजकर 49 मिनट से 10 बजकर 35 तक रहेगा।

आज का दिन नवरात्र के साथ-साथ ऐसा शुभ योग होने के कारण कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आज हर राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा -अर्चना करना चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। आप काफी उत्साहित हो सकते हैं। कई तरह की जिम्मेदारियों में आप व्यस्त भी हो सकते हैं। मां शैलपुत्री की कृपा आप पर बनी रहेगी। आज बिजनेस में धनलाभ होगा। घर की साफ-सफाई रखने से सुख-समृद्धि बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज से फिटनेस ट्रेनिंग की शुरुआत कर सकते हैं। जरूरतमंद को कुछ पैसे दान करें सभी काम आसानी से पूरे हो जायेंगे।

वृष राशि
आज का दिन कुछ खास पल लेकर आया है। आपको अपने सपने को सच करने का मौका भी मिलेगा। आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। वर्कप्लेस पर आपकी परफॉरमेंस देखने के लायक रहेगी।  बॉस का कोई बड़ा डीसीजन आपके पक्ष में रहेगा।

आज पारिवार के सभी सदस्यों के साथ आपका ताल-मेल बना रहेगा। साथ ही कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको खुशियां मिलेंगी। आज पूजास्थल पर अनार का फल चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल