1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार का राशिफल: पंचमी तिथि और शुभ योग एक साथ, इन राशियों को मिलेगा फायदा

गुरुवार का राशिफल: पंचमी तिथि और शुभ योग एक साथ, इन राशियों को मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 22, 2017 08:54 pm IST,  Updated : Nov 22, 2017 08:54 pm IST

धर्म डेस्क: मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज के दिन यायीजयद योग पूरी दिन, पूरी रात और सुबह 5:35 बजे तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि का राशिफल
आपको कम मेहनत से ज्यादा लाभ होगा। आय के एक से अधिक स्रोत प्राप्त होंगे। साथ ही आपकी कार्यक्षमता काफी अच्छी रहेगी। विदेशी स्रोतों से धन लाभ संभव है। आपकी आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी। संतान को परीक्षा में सफलता मिलेगी। बिज़नेस में सोच-समझकर निवेश करना ही ठीक रहेगा। नौकरी में आपको बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रमोशन या उच्च पद की प्राप्ति होने से आपको आर्थिक मदद मिलेगी। गुरु का आर्शीवाद लें। सफलता मिलेगी।

कन्या राशि का राशिफल
आज नया वाहन खरीदने के लिए दिन उत्तम है, काला रंग खरीदना एवॉएड करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी जिससे मिलकर आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें, किसी करीबी को ठेस पहुंच सकती है। सुबह-सुबह धरती मां को प्रणाम करें। दिन अच्छा गुजरेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल