1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बन रहा है राजयोग, इन राशियों के लिए खास होगा रविवार

बन रहा है राजयोग, इन राशियों के लिए खास होगा रविवार

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2017 07:57 am IST,  Updated : Sep 24, 2017 07:58 am IST

रविवार को उत्पात और विषकुंभ नाम के अशुभ योग बनने के बाद भी 8 राशियों के लिए छुट्टी का दिन खास रहेगा। गुरु-चंद्रमा की जोड़ी इन अशुभ योगों का असर कम कर देगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी काम को करने से पहले अच्छी तरह से जांच-परख कर लें, फिर कोई निर्णय लें। कला से जुड़े छात्रों को कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है, लेकिन सही दिशा में मेहनत ही अच्छे फल सुनिश्चित करायेगी। आज पेट से संबंधित परेशानी होगी। बेहतर होगा समय पर डॉक्टर से परामर्श ले लें। आज गाय को घास खिलाने से काम आसानी से पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन खुशनुमा बीतने वाला है। सामाजिक कार्यों में अपनों से पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन इस राशि के छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छोटे कारोबारियों को आज धन लाभ के आसार हैं। परिवार में छोटी-सी खुशी भी उत्सव का माहौल बना देगी । किसी आश्रम में चावल दान करने से परिस्थिति अनुकूल बनेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल