1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बन रहा है राजयोग, इन राशियों के लिए खास होगा रविवार

बन रहा है राजयोग, इन राशियों के लिए खास होगा रविवार

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2017 07:57 am IST,  Updated : Sep 24, 2017 07:58 am IST

रविवार को उत्पात और विषकुंभ नाम के अशुभ योग बनने के बाद भी 8 राशियों के लिए छुट्टी का दिन खास रहेगा। गुरु-चंद्रमा की जोड़ी इन अशुभ योगों का असर कम कर देगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज दिन की शुरूआत ताजगी के साथ होगी। आज आपके मन में कुछ सकारात्मक विचार आयेंगे। कारोबार में बढोत्तरी के लिये किसी खास मित्र से आपको सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी पार्टी में अच्छी पॉजीशन का ऑफर मिल सकता है। आज किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आज घर पर शांत ही रहें। आज शाम के समय घर की चौखट पर देशी घी का दिया जलायें, मन शांत रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के जो लोग सेल्समैन हैं, उन्हें आज उम्मीद से कम धनलाभ होगा। किसी जरुरी काम से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। आज हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं, धनलाभ की संभावनायें बढ़ेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल