1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: आज मिल सकता है इन राशियों को नौकरी, बिजनेस और प्रापर्टी में लाभ

मंगलवार: आज मिल सकता है इन राशियों को नौकरी, बिजनेस और प्रापर्टी में लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2017 09:59 am IST,  Updated : Jul 25, 2017 10:00 am IST

मेघा नक्षत्र और राहु चंद्रमा की जोड़ी से ग्रहण योग लग रहा है। आज स्वार्थ सिद्ध योग होने के कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ होगा। जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आज स्थिति को देखते हुये पहले से बनी रणनीति को लागू करें। किसी जरूरी काम को पूरा करने में बड़ी बहन की हेल्प मिल सकती है। सभी काम समय से पूरा हो जायेगा।

आज अधिक समय परिवारवालों के साथ गुजारेंगें। दोपहर तक फोन पर किसी पुराने मित्र से बात कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग आज अपना दायरा बढ़ाने केलिये नई पहल करेंगें। जिससे सफलता जरूर मिलेगी। कुछ एक्स्ट्रा धनलाभ होने की सम्भावना बन रही है।

रुके हुए कामों को शुरू करने में आज आपका सेंस ऑफ ह्यूमर काम आयेगा। बिजनेस में बढ़ोत्तरी होनी तय हैं। आपके विचारों को सम्मान भी मिलेगा। अचानक फायदा भी होगा और काम भी पूरे हो सकते हैं। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने-फिरने के लिये जायेंगें। जीवनसाथी को टाइम अधिक देने से रिश्तों में मजबूती आयेगी। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें आज विवाह के नये अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में आज कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। एक डील जाने के बाद दूसरी कोई बड़ी डील आपको मिल जायेगी। इस राशि के विवाहित आज पारिवारिक मामलों से थोड़ा परेशान होंगे, तनाव भी बढ़ा सकता है। इस राशि के पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन फायदा लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आज का दिन शुभ है।

होमवर्क पूरा न करने से बच्चों को आज ट्यूशन टीचर्स से डांट पड़ सकती है। इससे बचने के लिये सभी होमवर्क टाइम से पूरा कर लें। लवमेट आज कहीं घूमने का जा रहे हैं तो अपने साथ पानी की बोतल जरूर लें जायें। हो सके तो साथ में खाने-पीने का सामान भी जरूर ले जायें। दूसरों से बात करते समय उनके बातों को ध्यान से सुनिये। कोई जरूरी इनफॉरमेंशन आपको मिल सकती है। गणेश जी को मिश्री का भोग लगाने से रूका हुआ सभी काम पूरा हो जायेगा ।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल