1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: आज मिल सकता है इन राशियों को नौकरी, बिजनेस और प्रापर्टी में लाभ

मंगलवार: आज मिल सकता है इन राशियों को नौकरी, बिजनेस और प्रापर्टी में लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2017 09:59 am IST,  Updated : Jul 25, 2017 10:00 am IST

मेघा नक्षत्र और राहु चंद्रमा की जोड़ी से ग्रहण योग लग रहा है। आज स्वार्थ सिद्ध योग होने के कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ होगा। जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों की दिलचस्पी आज कला के क्षेत्र में अधिक रहेगी। करियर में नई दिशा मिलेगी।मनपसन्द संस्थानों में एडमीशन लेकर आज से पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। व्यक्तिगत मामलों में आज आपकी भागीदारी बनी रहेगी। मामलों को सुलझाते समय उदारता जरूर दिखाएं। अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। पुस्तैनी जमीन का बटवारा हो सकता है। बटवारा आपके पक्ष में रहेगा।  

मकर राशि
आज आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएँ आपको रूकावटों से लड़ने में मदद करेंगी। अचानक घरेलू खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इससे आपका आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। ऑफिस में आज आपके हुनर और कार्यों दोनों की ही प्रशंसा होगी।  दूसरे आपके कामों को देखकर आश्चर्य हो जायेंगें।

आज धन प्राप्ति के नये आसार बनेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा है। पढ़ने के लिये लाईब्रेरी जायेंगें। जहां शांत माहौल में रहकर पढ़ाई करना आपके लिये फायदेमंद हो सकता है।

इस राशि की महिलाओं को आज किसी कम्पनी से कॉल आ सकती है । इससे आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा । आज दूसरों से बात करते समय आपको किसी बात पर गुस्सा आ सकता है । अगर आज कोई नयी कार खरीदने की सोच रहे है तो राहुकाल देखकर ही खरीदें । घर में खुशियां आयेंगी । आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। वृद्ध आश्रम में चावल दान करने से पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी ।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल