1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: आज मिल सकता है इन राशियों को नौकरी, बिजनेस और प्रापर्टी में लाभ

मंगलवार: आज मिल सकता है इन राशियों को नौकरी, बिजनेस और प्रापर्टी में लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2017 09:59 am IST,  Updated : Jul 25, 2017 10:00 am IST

मेघा नक्षत्र और राहु चंद्रमा की जोड़ी से ग्रहण योग लग रहा है। आज स्वार्थ सिद्ध योग होने के कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ होगा। जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण होगा। इस चुनौती को एक्सेप्ट करेंगें और उसे सरलता से पूरा कर लेगें। जिससे नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा|

छात्रों की आज कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ेगी। कई दिनों से आ रही प्रॉब्लम आज सॉल्व हो जायेगी। बिजनेसमैन को आज नए अनुभव मिलने की सम्भावना है| जिसे अपनाने से कारोबार में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी को इयर रिंग गिफ्ट दे सकते हैं। इससे रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी।

पुराना उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। साझेदारी के व्यवसाय से बचें इससे आपको लाभ कम तनाव अधिक हो सकता है| स्वास्थ्य पर आज सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज सफेद तिल बहते जल में प्रवाहित करें सभी परेशानियां दूर हो जायेंगी ।

मीन राशि
आज का दिन ठीक रहने वाला है। ऑफिस में आज कोई काम अधूरा रह जाने के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है। अधूरे काम को पूरा करने में खासी दिक्कतें आ सकती हैं। आज कुछ परिस्थितियां ऐसी भी आयेंगी जिसमें काम पूरा होते-होते रूक जायेगा।

किसी भी काम को पूरा करने में पुराने तौर तरीकों की मदद लें। आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आज परिवारवालों के साथ हंसी-मजाक करने से घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। आज किसी बाहरी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।

इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़ें है उनके लिये आज का दिन काफी बढ़िया है । सामाजिक कार्य हांथ बढ़ायेंगें। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगें साथ ही मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। इस राशि के वैज्ञानिक आज को आज रिसर्च में कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। स्वास्थ्य के प्रति आज सतर्क रहना होगा। थोड़ी सी लापरवाही होने से स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। चांदी की गिलास में पानी पीना सेहत के लिये अच्छा रहेगा ।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल