1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: बन रहा है विषयोग, इन राशियों पर पडेगा गहरा प्रभाव

सोमवार: बन रहा है विषयोग, इन राशियों पर पडेगा गहरा प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 25, 2017 11:06 am IST,  Updated : Sep 25, 2017 11:07 am IST

आज नवरात्र का पांचवा दिन है। इसके साथ ही एक अशुभ योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पडेगा। आज सोमवार होने के साथ-साथ वृश्चिक राशि का शनि, चंद्रमा के साथ मिलकर विषयोग बना रहा है। इसलिए इस अशुभ योग का प्रभाव कुछ राशियों पर पडेगा। जानिए

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज दाम्पत्य सम्बन्धों में मिठास बनी रहेगी । आज आप किसी परियोजनाओं को अन्तिम रूप पर ला सकते हैं। ऑफिस में आज सभी से आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस राशि के जो लोग फिल्म प्रोडक्शन फील्ड से जुड़े हैं।

आज उन्हें कोई बड़ा काम मिलने वाला है। जिससे उन्हें उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है । परिवार में किसी बड़े से अनबन हो सकती हैं, लेकिन प्रभु के आशीर्वाद से गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। आज आप जीवनसाथी को कोई अच्छा सा गिफ्ट दें। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा।

कन्या राशि
जॉब को लेकर चल रही आपकी तलाश आज पूरी हो सकती है। आज जिस काम को आप शुरू करेंगे वो समय से पहले पूरा कर लेंगे। इस राशि के छात्रों का दिन आज सामान्य रहेगा।

इस राशि के अनमैरिड लोगों की रिश्ते की बात चल सकती है। आपको किसी मैट्रीमोनियल ऑफिस से कॉल भी आ सकती हैं। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। दवा के व्यापारियों को आर्थिक फायदा होगा । आज अधिक काम की वजह से थोड़ी सुस्ती आ सकती है।  किसी मंदिर में आज दूध दान करें, विशेष फायदा होगा ।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल