1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: बन रहा है विषयोग, इन राशियों पर पडेगा गहरा प्रभाव

सोमवार: बन रहा है विषयोग, इन राशियों पर पडेगा गहरा प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 25, 2017 11:06 am IST,  Updated : Sep 25, 2017 11:07 am IST

आज नवरात्र का पांचवा दिन है। इसके साथ ही एक अशुभ योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पडेगा। आज सोमवार होने के साथ-साथ वृश्चिक राशि का शनि, चंद्रमा के साथ मिलकर विषयोग बना रहा है। इसलिए इस अशुभ योग का प्रभाव कुछ राशियों पर पडेगा। जानिए

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज नवरात्र का पांचवा दिन है। इसके साथ ही एक अशुभ योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पडेगा। आज सोमवार होने के साथ-साथ वृश्चिक राशि का शनि, चंद्रमा के साथ मिलकर विषयोग बना रहा है। इसलिए इस अशुभ योग का प्रभाव मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि के जातकों पर पड़ेगा। कोई भी काम करने से पहले एक बार सोचे जरुर। इसके साथ ही धन हानि, वाद-विवाद आदि से भी बचना पड़ेगा। वहीं अन्य 6 राशियों का दिन मिला-जुला जएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपकी लाइफ स्टाइल में कई बदलाव आएंगे। आज रचनात्मक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें आपको सफलता भी हासिल होगी। सोसाइटी में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। आज कम्पनी के किसी काम के सिलसिले में आपको विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

आज किसी भी पेपर पर बिना-जांच पड़ताल के साइन न करें। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज साझेदारी में किये गये काम से अधिक फायदा मिलने वाला है।  स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा है । नियमित योग आपके लिये फायदेमंद रहेगा।

वृष राशि
आज आपको कोई बेहतरीन गिफ्ट मिलने वाला है। आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय रहेगा जिसका आप पूरा फायदा उठायें। सामाजिक गतिविधियों में आज आपकी भूमिका चरम पर रहेगी, जो लोगों के लिये प्रेरणास्त्रोत बनेगी। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं आज उन्हें उम्मीद से अधिक धनलाभ मिलेगा। इस राशि के छात्र आज परीक्षा संबंधी नोट्स तैयार कर लें। मेहनत का अच्छा परिणाम आपको ज़रुर मिलेगा।

आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जायेंगे। पैसों में संबंधित सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जरुरतमंद को भोजन करायें, लाभ होगा, काम बनेंगे । आज 2 लौंग अपनी जेब में रखें।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल