1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सितंबर माह का आखिरी सप्ताह, इस राशि के जातक रहें बचकर

सितंबर माह का आखिरी सप्ताह, इस राशि के जातक रहें बचकर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2017 11:44 am IST,  Updated : Sep 24, 2017 08:41 pm IST

यह सितंबर माह का आखिरी सप्ताह है। जो कि एक अशुभ योग के साथ समाप्त होगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की लाइफ में कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार कैसा रहगा आपका सप्ताह...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: यह सप्ताह सितंबर माह के आखिरी दिन है। जो कि एक अशुभ योग के साथ खत्म होगा। विषयोग नाम का यह अशुभ योग हर राशि के जतकों की लाइफ में कुछ न कुछ प्रभाव डालेगा। वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु, मकर और मीन राशि वाले जातक इस सप्ताह थोड़ा संभलकर रहे, नहीं तो किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।  वहीं मेष, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जो भी करेंगे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिये यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। अगर आप बहुत दिनों से कहीं बाहर जाने के लिए सोच रहे थे वो पूरा होगा। इस सप्ताह बिजनेस में तरक्की मिलेगी। आर्थिक लाभ होने के पूरे आसार हैं।

आपकी लाइफ स्टाइल में कई बदलाव आएंगे। रचनात्मक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें आपको सफलता भी हासिल होगी। सोसाइटी में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। कम्पनी के किसी काम के सिलसिले में आपको विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। किसी भी पेपर पर बिना-जांच पड़ताल के साइन न करें। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज साझेदारी में किये गये काम से अधिक फायदा मिलने वाला है।  

वृष राशि
यह सप्ताह आपका शानदार रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। नए-पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में आय का जरिया बढ़ेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलने से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। फिजूल के कामों में न पड़े। छात्रों को इस सप्ताह थोड़ी मेहनत की जरूरत है। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने के लिये जा सकते हैं।

आपको कोई बेहतरीन गिफ्ट मिलने वाला है। आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय रहेगा जिसका आप पूरा फायदा उठायें। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भूमिका चरम पर रहेगी, जो लोगों के लिये प्रेरणास्त्रोत बनेगी। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं उन्हें उम्मीद से अधिक धनलाभ मिलेगा। इस राशि के छात्र परीक्षा संबंधी नोट्स तैयार कर लें। मेहनत का अच्छा परिणाम आपको ज़रुर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जायेंगे। पैसों में संबंधित सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल