1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सितंबर माह का आखिरी सप्ताह, इस राशि के जातक रहें बचकर

सितंबर माह का आखिरी सप्ताह, इस राशि के जातक रहें बचकर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2017 11:44 am IST,  Updated : Sep 24, 2017 08:41 pm IST

यह सितंबर माह का आखिरी सप्ताह है। जो कि एक अशुभ योग के साथ समाप्त होगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की लाइफ में कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार कैसा रहगा आपका सप्ताह...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
इस सप्ताह आपको अचानक धनलाभ होने वाला है। अगर आप कई दिनों से घर के आस-पास कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे थेतो आज के दिन कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर अपनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग नौकरीपेशा हैं, यह सप्ताह उन्हें अपने काम के लिये बॉस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। इस सप्ताह चिड़ियों को दाना खिलायें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

आपको कोई गुड न्यूज़ मिलने वाली है जिससे घर में जश्न का माहौल बनेगा। सुबह से ही घर पर लोगों का बधाई देने का तांता लगा रहेगा। इस राशि के स्टूडेन्ट्स अपने टीचर से कुछ लंबा डिस्कशन करेंगे। जो लोग साहित्य से जुड़े हैं उनकी कलात्मक रचनाओं की हर जगह तारीफ होगी। आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करियर में तरक्की के नए दरवाज़े खोल सकते हैं।

कर्क राशि
यह सप्ताह इस राशि क जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में लेन-देन के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। विरोधी पक्ष इस सप्ताह मौके की तलाश में रहेंगे। इसलिए थोड़ा संभल कर रहे। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। यह सप्ताह आप परिवारवालों के साथ अधिक समय बितायेंगे।

आपको अपनी क्षमताओं को निखारने के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी। परिश्रम से आप खुद को और बेहतर बना सकते हैं। ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है। बेहतर होगा बहसबाजी को भुलाकर सबसे दोस्ताना व्यवहार करें। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान दें। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल