1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सितंबर माह का आखिरी सप्ताह, इस राशि के जातक रहें बचकर

सितंबर माह का आखिरी सप्ताह, इस राशि के जातक रहें बचकर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2017 11:44 am IST,  Updated : Sep 24, 2017 08:41 pm IST

यह सितंबर माह का आखिरी सप्ताह है। जो कि एक अशुभ योग के साथ समाप्त होगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की लाइफ में कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार कैसा रहगा आपका सप्ताह...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
यह सप्ताह आपका ठीक-ठाक रहने वाला है। इस सप्ताह किसी काम को करने से पहले अच्छी तरह से जांच-परख कर लें, फिर कोई निर्णय लें। कला से जुड़े छात्रों को कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है, लेकिन सही दिशा में मेहनत ही अच्छे फल सुनिश्चित करायेगी। इस सप्ताह पेट से संबंधित परेशानी होगी। बेहतर होगा समय पर डॉक्टर से परामर्श ले लें। गाय को घास खिलाने से काम आसानी से पूरे होंगे।

घर पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। सामने आयी चुनौतियों को धीरे-धीरे ही सही लेकिन सॉल्व कर लेंगे। कोई पुराना संगी साथी आपसे मिलने आएगा। जिससे आपका तनाव थोड़ा कम होगा। इस राशि के विवाहित जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। माता का आशीर्वाद लेकर कोई काम शुरु करें। कोई नया सामान खरीदकर घर ला सकते हैं। अपने भाई- बहन को कोई गिफ्ट देंगे।

वृश्चिक राशि
यह सप्ताह आपका खुशनुमा बीतने वाला है। सामाजिक कार्यों में अपनों से पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन इस राशि के छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छोटे कारोबारियों को आज धन लाभ के आसार हैं। परिवार में छोटी-सी खुशी भी उत्सव का माहौल बना देगे। किसी आश्रम में चावल दान करने से परिस्थिति अनुकूल बनेगी।

इस सप्ताह आपमें एक नई ऊर्जा का प्रवेश होगा। किसी जरुरी काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। पुराने दोस्तों के साथ किसी आयोजन में जायेंगे जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा हो जायेंगी। पड़ोसियों का किसी बात में दख़लअंदाजी आज आपको गुस्सा दिला सकता है लेकिन किसी भी विवाद से बचना ठीक रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आप हर परेशानी का हल निकाल लेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। आर्थिक पक्ष में पहले से काफी सुधार आयेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल