1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सितंबर माह का आखिरी सप्ताह, इस राशि के जातक रहें बचकर

सितंबर माह का आखिरी सप्ताह, इस राशि के जातक रहें बचकर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2017 11:44 am IST,  Updated : Sep 24, 2017 08:41 pm IST

यह सितंबर माह का आखिरी सप्ताह है। जो कि एक अशुभ योग के साथ समाप्त होगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की लाइफ में कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार कैसा रहगा आपका सप्ताह...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
यह सप्ताह आपके लिए बेहद ही खास है। सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। इस सप्ताह समारोह में कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी जो आपकी तरक्की में महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगे।  आज पौष्टिक चीजों का सेवन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें, अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

किसी परियोजनाओं को अन्तिम रूप पर ला सकते हैं। ऑफिस में सभी से आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस राशि के जो लोग फिल्म प्रोडक्शन फील्ड से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा काम मिलने वाला है। जिससे उन्हें उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। परिवार में किसी बड़े से अनबन हो सकती हैं, लेकिन प्रभु के आशीर्वाद से गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।

कन्या राशि
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अगर आप कोई नया बिसनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। इस सप्ताह ऑफिस में काम को पूरा करने में जल्दबाजी न करें, बेवजह मुसीबत में फंस सकते हैं। इस सप्ताह किसी बुजुर्ग महिला को साड़ी गिफ्ट करें, सोचे हुये काम पूरे होंगे ।

जॉब को लेकर चल रही आपकी तलाश इस सप्ताह पूरी हो सकती है। जिस काम को आप शुरू करेंगे वो समय से पहले पूरा कर लेंगे। इस राशि के छात्रों का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के अनमैरिड लोगों की रिश्ते की बात चल सकती है। आपको किसी मैट्रीमोनियल ऑफिस से कॉल भी आ सकती हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दवा के व्यापारियों को आर्थिक फायदा होगा

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल