1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी मां का जाप करते समय न करें ये गलतियां

भूलकर भी मां का जाप करते समय न करें ये गलतियां

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2017 08:48 am IST,  Updated : Sep 23, 2017 08:49 am IST

किसी भी देवी-देवता की पूजा बहुत ही विधि-विधान के साथ की जाती है। जिससे की किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न न हो। इसी तरह मां का जाप करते कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जानिए मां का जाप करते समय कौन सी गलतियां नहीं करना चाहिए।

jaap- India TV Hindi
jaap

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में माना जाता है कि किसी भी देवी-देवता को प्रसन्न करना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर सच्चे मन से किसी भी देवी-देवता की पूजा करें तो वो जरुर प्रसन्न होते है, लेकिन आप .ह बात नहीं जानते होगे कि जप-तप करने में जरा सी गलती आपके पूरे पुण्य कर्मो में पानी फेर देती है। इसलिए किसी भी तरह की पूजा बड़े ही विधि-विधान से की जाती है। जिससे कि आपके द्वारा की गई पूजा का फल मिलें। इसी तरह मां की अराधना होती है।

मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र शुरु हो गए है। जो कि 29 सितंबर तक चलेगे। उस उपरांत आप मां को प्रसन्न कर सकते है। पुराणों में इसके बारें में बहुत ही गहराई से बताया गया है। जिसका पालन कर आप अपने घर में खुशहाली, धन-समृद्धि ला सकते है। जानिए पुराणों में ऐसे कौन से बातें बताई गई है जिनको जप करते समय कभी भी भूलना नही चाहिए।

नशा

शास्त्रों के माना गया है कि अगर कोई इंसान नशा करता है तो वह राक्षस के समान है। देवी-देवताओं की पूजा करते समय न तो नशा करना चाहिए और न ही इसके बारें में सोचना चाहिए। इसे महापाप की श्रेणी में रखा गया है। जो इंसान इन सब चीजों को लेता है वह पाप का भागीदार होता है। उसके सभी पुण्य कर्म नष्ट हो जाते है और वह इंसान नर्क में जाता है।

क्रोध को करें कंट्रोल
किसी-किसी की आदत होती है कि हर बाद में उसको क्रोध आता है। कभी ऐसा भी होता है कि कोई व्यक्ति पूजा करते समय भी अपने लोगों पर क्रोध करता है। जो कि शास्त्र के अनुसार सही नहीं माना जाता है। पुराणों के अनुसार बेवजह गुस्सा करना एक अवगुण है। इसलिए जब भी पूजा करे या फिर किसी मंदिर जाए तो अपने मन को शांत रखें। तभी आपको इसका पल मिलेगा। कभी भी अपने मन में क्रोध, लालच, ईर्ष्या न लाएं। इससे आपका ही नुकसान है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और  बातों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल