1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी मां का जाप करते समय न करें ये गलतियां

भूलकर भी मां का जाप करते समय न करें ये गलतियां

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2017 08:48 am IST,  Updated : Sep 23, 2017 08:49 am IST

किसी भी देवी-देवता की पूजा बहुत ही विधि-विधान के साथ की जाती है। जिससे की किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न न हो। इसी तरह मां का जाप करते कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जानिए मां का जाप करते समय कौन सी गलतियां नहीं करना चाहिए।

jaap
jaap

खांसना या छींकना
किसी भी देवी-देवताओं को प्रसन्न करना कोई मुश्किल काम नही है। इन्हें जप-तप से आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है, लेकिन आपकी एक गलती आपको मुश्किल में डाल सकती है। इसलिए जब भी आप मां का जाप करें, तो इस बात का ध्यान रखें कि इस समय आपको खांसी या छींक न आए। इससे आप अपवित्र हो जाएगे। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो तुरंत जाकर हाथ-पैर धुल कर जाप करें तभी आप दोबारा जाप करें।

न लें उबासी
आलस्य की एक निशानी उबासी भी है। जब आप नींद से जगें हो तब आपको उबासी या जंभाई आती है। इसलिए पूजा करते समय यह काम करना वार्जित है। इसीलिए हिंदू पुराणों में कहा गया है कि पूजा-अर्चना का काम सुबह जल्दी उठकर, स्नान करके कर लेना चाहिए। जिससे आपका आलस्य आपसे दूर रहे और आप शांत मन से पूजा कर सकें।

अगली स्लाइड में पढ़े और  बातों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल