1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: 2 शुभ योग, इन 8 राशियों को मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ

गुरुवार: 2 शुभ योग, इन 8 राशियों को मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 27, 2017 07:06 am IST,  Updated : Apr 27, 2017 07:06 am IST

आज बैशाख मास की प्रथम तिथि है। इसके साथ ही आज गुरुवार होने के साथ-साथ भरणी नक्षत्र से पद्म योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य-चंद्रमा आयुष्मान योग बना रहे हैं। जिसके कारण कुछ राशियों को शुभ साबित होगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आज कैसा रहेगा आपका दि

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज नौकरी के क्षेत्र मे सफलता का योग है, ऑफिस मे बॉस आपके काम से खुश होकर आपको प्रमोशन देंगे। आज उतावलेपन से आर्थिक घाटा हो सकता है। माता महालक्ष्मी की पूजा कीजिए आने वाले दिनों मे आपको जबरदस्त धन लाभ होगा है। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा।

आज आलस न करें और अपने काम को पूरी लगन और निष्ठा के साथ पूरा करें। समाज मे आपकी मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से बच्चों की पढ़ायी को लेकर चर्चा करेंगे। मंदिर मे आज सफ़ेद तिल दान करने से किस्मत के बाद दरवाजे खुल जाएंगे। आज आप कई जरूरी काम निपटा लेंगें।

मीन राशि
आज आपको आर्थिक लाभ होने से खुशी मिलेगी।आपके लगन और मेहनत आपके विरोधियों को परास्त करेगी लेकिन विरोध को नष्ट कीजिये विरोधी को नहीं। संतान की चिंता रहेगी इसलिए संतान संबंधी निर्णय सोच समझकर कीजिए।

वाद विवाद और झगड़े मे ना पड़े, अपने काम से काम रखें। वैवाहिक संबंध मधुर होंगें, पति पत्नी कही किसी यात्रा पर भी जा सकते है उससे मन की खुशियां और भी बढ़ जाएंगी। आज बिजनेस मे नया पार्टनर मिलेगा, जो आपके बिजनेस को कामयाबी की तरफ लेकर जाएगा। आज आप किसी से अपनी बात मनवा कर ही दम लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल