1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: 2 शुभ योग,आज ये 8 राशियां हैं सबसे ज्यादा भाग्यशाली

गुरुवार: 2 शुभ योग,आज ये 8 राशियां हैं सबसे ज्यादा भाग्यशाली

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 28, 2017 07:40 am IST,  Updated : Sep 28, 2017 07:45 am IST

आज नवरात्र का आठवां दिन होने के साथ-साथ शोभन और धाता नाम के शु. योग रहे है। इसके साथ ही पूर्वाषाढ़ नक्षत्र लग रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
horoscope

धनु राशि
आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के बिज़नेसमैन अपनी सोच सकारात्मक रखें । नये दौर के साथ खुद में बदलाव लाने की कोशिश करें। आपके कारोबार में फायदा होगा। नेटवर्किंग और मार्केटिंग के नये तरीकों से आपके कामकाज की रफ्तार में बढ़ेगी। आप में एक नया आत्मविश्वास आयेग।

आज किसी पारिवारिक दोस्त से कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे घर में खुशी का माहौल बन जायेगा। आज आपकी सुसाइटी में आपके सरल और मिलनसार व्यवहार की प्रशंसा होगी। आपको सुसाइटी में कोई नई ज़िम्मेदारी भी दी जा सकती है। तुलसी के पौधे में दिया जलायें, तनाव कम होगा ।

मकर राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। माता-पिता की राय आपके लिए आज मददगार साबित होगी। कुछ लोग आज आपको परेशान करने की कोशिश करेगें, लेकिन आपकी समझदारी काम आयेगी, साज़िश करने वाले आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं पायेंगे।

आज आपके ऑफिस में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इसका आप पर भी असर होगा, लेकिन परिवर्तन सुखद रहेंगे। आज किसी सांस्कृतिक आयोजन में आप शामिल होंगे। गरबे जैसे किसी आयोजन से आपका दिल खुश होगा। भक्ति का रंग भी आनंद भी आयेगा। आज आप छोटी कन्याओं की सेवा करें, आप पर माता की कृपा बरसेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल