1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: 2 शुभ योग,आज ये 8 राशियां हैं सबसे ज्यादा भाग्यशाली

गुरुवार: 2 शुभ योग,आज ये 8 राशियां हैं सबसे ज्यादा भाग्यशाली

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 28, 2017 07:40 am IST,  Updated : Sep 28, 2017 07:45 am IST

आज नवरात्र का आठवां दिन होने के साथ-साथ शोभन और धाता नाम के शु. योग रहे है। इसके साथ ही पूर्वाषाढ़ नक्षत्र लग रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
आज आपकी कलात्मक कामों में रूचि रहेगी। संगीत और कला के प्रति रूझान रहेगा। हो सकता है आप अपनी गाड़ी या घर में नये डेकोरेशन,इंटीरियर या साज सजावट के बारे में सोंचे। कोई पेंटिंग जैसी चीज़ लाना पसंद करें। हो सकता है दशहरे के बाद आप किसी रेनोवेशन पर ध्यान दें। आप इस मामले में  जीवनसाथी के साथ मिलकर प्लान बनाये। काम बढ़िया होगा।

अगर आप जॉब की तलाश कर रहे हैं तो जल्द ही आपको बढ़िया मौका मिलने जा रहा है। आप तैयार रहें। सीवी पर फिर से नज़र डालें और अपने अनुभव के मुताबिक, कंपनियों को मेल करना शुरू कर दें। नये कामकाज को आगे बढ़ाने के लिये भी आज से नई नेटवर्किंग की शुरूआत करना अच्छा रहेगा।  

मीन राशि
कार्यक्षेत्र में नये एग्रीमेंट का योग बन रहा है,किसी डाक्यूमेंट्स की कमी की वजह से काम रूक सकता है। आप ध्यान  देकर अनुबंध को पूरा करें। आपको फायदा होगा। आज दूसरों के सामने बढ़ा-चढ़ा कर अपनी बातें ना रखें। अपनी ईमानदार छवि को सामने रखना ही उचित होगा। इस राशि के छात्र किसी टेस्ट या एक्ज़ामिनेशन की तैयारी में शार्टकट ना अपनायें।

ऐसा होने पर मनचाही सफलता नहीं मिल पायेगी। विशेष परिस्थितियों में गुरूजनों का बेहिचक मार्गदर्शन लें। आपके भविष्य के लिये अच्छा रहेगा। आज किसी वृद्धआश्रम में चावल दान करें, सफलता के नये रास्ते खुलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल