1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: बन रहा है लक्ष्मी योग, इन 7 राशियों का चमकेगा भाग्य

बुधवार: बन रहा है लक्ष्मी योग, इन 7 राशियों का चमकेगा भाग्य

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2017 08:12 am IST,  Updated : Oct 04, 2017 08:12 am IST

बुधवार होने के साथ-साथ चंद्रमा पर गुरु और मंगल की दृष्टि पड़ने के कारण लक्ष्मी योग बन रहा है। इसके साथ ही पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और अन्य ग्रहों की स्थिति से वृद्धि एवं पद्म योग बन रहे हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा...

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
आज का दिन अच्छा बना रहेगा। पुराने समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। आज ऑफिस में छोटे-छोटे कामों का निपटारा असानी से हो जाएगा। आज आप लेखन कार्यों में ज्यादा से ज्यादा रुची लेंगे। आपका लेखन प्रभावशाली और जन मानस पर असर डालने वाला होगा।

आज कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट भी शुरु कर सकते है। आज बड़े भाई का सहयोग भी आपको मिलेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाने से हर काम में तरक्की मिलेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5

मीन राशि
आज आपका दिन समान्य ढ़ग से चलेगा। आज आपको विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे किसी पर भसोरा ना करें। आज हर किसी से प्रेम भाव से बात-चीत करने की आवश्यकता है। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

आज आपके फेवरेट टीचर का सहयोग आपको मिलेगा। आज आप पड़ोसीयों के साथ किसी आयोजन में जाएगे। आज शाम का समय आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज दोस्तो के साथ भी समय बिताने का मौका मिलेगा। भगवान शंकर को जल चढ़ाएं सभी परेशानियों का अंत होगा।    
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल