1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार का राशिफल: 2 शुभ योग, इन राशियों को बिजनेस और नौकरी में मिलेगा फायदा

गुरुवार का राशिफल: 2 शुभ योग, इन राशियों को बिजनेस और नौकरी में मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 06, 2017 09:38 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 09:38 pm IST

डेस्क: आज आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का क्षय होने के कारण पंचमी तिथि आज ही है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 07:16 पर ही समाप्त हो गई थी। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग बन रहे है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का क्षय होने के कारण पंचमी तिथि आज ही है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 07:16 पर ही समाप्त हो गई थी। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग बन रहे है। इस शुभ योग में कोई भी काम करने से सफलता प्राप्त होगी। पहला शुभ योग यायीजयद योग शाम 07:54 से पूरी रात और अगली सुबह 04:45 तक रहेगा। वहीं दूसरा शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 34 मिनट  से शुरू हो चुका है और शाम 07:54 तक रहेगा।

इन शुभ योग के कारण हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। बिजनेस, नौकरी और कानून संबंधी कामों में लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

मेष राशि का राशिफल

आज का दिन दोस्तों के साथ पार्टी करने में बितेगा। इस राशि के बीजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो माता-पिता का आर्शीवाद लेकर शुरू कर दें। निश्चित ही आपको धनलाभ का अवसर बनेगें। पारिवारिक समस्या के कारण आज आपका मन अशांत रहेगा। अगर आप जरूरतमंद की मदद करते है तो आज धनलाभ के नये रास्ते खुलेगें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें। चन्दन का तिलक लगाकर बाहर निकलें।

वृष राशि का राशिफल
आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगें साथ ही आज काम में मन लगेगा। अगर आज आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो प्लान कल तक टाल दीजिए। आज कहीं बाहर जाना चाह रहें है तो एटीएम कार्ड साथ ले जाना न भूलें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। लवमेट के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। इससे रिश्तों में मधुरता बनेगी। परिवार के सात रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। बड़ो का मान-सम्मान करें, उनका आशीर्वाद पर सदैव बना रहता है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल