1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गजकेसरी के साथ शुभ योग, कुछ ऐसा बीतेगा आपका शुक्रवार

गजकेसरी के साथ शुभ योग, कुछ ऐसा बीतेगा आपका शुक्रवार

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 25, 2017 07:59 am IST,  Updated : Aug 25, 2017 08:13 am IST

आज गणेश चतुर्थी के साथ-साथ आज बहुत ही शुभ योग लग रहा है। गजकेसरी और शुभ नाम के इस योग से हर राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले जातकों के काम पूर्ण होगा। जानिए आपका दिन कैसा रहेगा..

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज गणेश चतुर्थी के साथ-साथ आज बहुत ही शुभ योग लग रहा है। गजकेसरी और शुभ नाम के इस योग से हर राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले जातकों ने जो भी सोचा है वो भी काम पूर्ण होगा। प्रॉपर्टी और जरूरी कागजी काम निपटाने के लिए दिन खास रहेगा।  इनके अलावा वृष, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन थोड़ा संभल कर रहे। जानिए इंदु प्रकाश के साथ कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखें। दूसरों से सिर्फ उतनी ही उम्मीदें रखें, जितनी व्यावहारिक हो। घर का वातावरण बढ़िया रहेगा। आज आप भी परिवार के साथ खुशियां बांटे। ऑफिस में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी।

किसी उलझे काम में आपकी भीतरी शक्ति समाधान को तलाशने में मदद करेगी। अधिकारियों की राय मानने पर आपको फायदा मिलने वाला है । इस राशि के छात्रों को आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। लाइब्रेरी में कोई पुरानी किताब पढ़ने से कुछ नया सीखने को मिलेगा।

वृष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप अपनी ऊर्जा और संबंधों का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें। शाम तक आपको इसका फल भी मिलेगा। किसी सामूहिक आयोजन में जाने से आपका मान-सम्मान बढेगा। नये मित्र बनेंगे। उनमें से कुछ आपके कार्यक्षेत्र के लिये मददगार साबित होंगे। आपके कुछ रूके कामों में मदद मिलेगी।

आज ऑफिस में आप अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित रखें। फिजूल की बातों में समय ना गंवायें। कार्यक्षेत्र में किसी तर्क-वितर्क से बचना अच्छा रहेगा। आज किसी पारिवारिक काम के लिये बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक काम में जीवनसाथी की सलाह से काम करें। बेरोज़गारों के लिये दिन अच्छा है। आपका काम बन सकता है।

ये भी पढ़े:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल