1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: तुला राशि में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा भरपूर फायदा

सोमवार: तुला राशि में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा भरपूर फायदा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2017 07:35 am IST,  Updated : Aug 28, 2017 08:04 am IST

आज विशाखा नक्षत्र के साथ 2 शुभ योग बन रहे हैष मित्र के साथ एक और शुभ योग बनने से कई राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही तुला राशि का चंद्रमा इंद्र योग बना रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपका दिन कैसा जाएगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज आपके सोचे हुये सभी काम पूरे हो जायेंगे। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज अपने कारोबार में वृद्धि करने की सोच रहे हैं तो आज आपके मन में कुछ नये विचार आयेंगे। जिसे अपनाने से सफलता खुद-ब-खुद चलकर आपके सामने आयेगी। घर का वातावरण आज खुसनुमा रहने वाला है।

इस राशि के लवमेट आज किसी अच्छी मूवी को देखने के लिये जा सकते हैं। इस राशि के छात्र आज कोई भी काम करने से पहले सीनियर की सलाह जरुर लें। नया मकान खरीदने के लिये आज का दिन शुभ है। आज हरे रंग की शर्ट पहने,आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

कन्या राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है ।ऑफिस में ज्यादातर काम आज समय से पहले ही पूरा कर लेंगे । बॉस आपकी परफॉरमेंस देखकर खुश हो जायेंगे । जिससे आपकी पदोन्नति का रास्ता क्लीयर हो जायेगा । इस राशि के छात्र आज थोड़े उत्साही और संवेदनशील रहेंगे । तनाव को त्यागकर आने वाले समय के लिए तैयारियों में लग जाएं। करियर में तरक्की के नये रास्ते बनेंगे । पारिवारिक मामलों में आज अपना तर्क जरुर रखें । आज किसी नये दोस्त के मिलने से आपका मन प्रसन्न हो जायेगा । आज आप लवमेट को आइस्क्रीमखाने के लिये ऑफर करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल