1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: तुला राशि में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा भरपूर फायदा

सोमवार: तुला राशि में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा भरपूर फायदा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2017 07:35 am IST,  Updated : Aug 28, 2017 08:04 am IST

आज विशाखा नक्षत्र के साथ 2 शुभ योग बन रहे हैष मित्र के साथ एक और शुभ योग बनने से कई राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही तुला राशि का चंद्रमा इंद्र योग बना रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपका दिन कैसा जाएगा।

horoscope
horoscope

धनु राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। अचानक हुई आमदनी में बढ़ोत्तरी से आपकी बेरंग पड़ी खुशियों में रंग भर जायेगा। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से कुछ अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। आज कोई विरोधी आपके काम में रूकावटें खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा कि आप सावधान होकर काम को पूरा करें।

किसी अन्य पर भरोसा न करें। इस राशि के छात्र आज टेंशन फ्री रहेगें। रिजल्ट की परवाह किये बिना मेहनत करेगें तो सफलता आपको निश्चित मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित है आज उन्हें विवाह के शुभ प्रस्ताव मिलने के संकेत बन रहे हैं। आज सेहत आपकी फिट रहेगी ।

मकर राशि
कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज अपनी ऊर्जा से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में किसी खास से आपको मदद मिलेगी। आज आप मकान बदलने का मूड बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं आज उन्हें किसी पुरानी जमीन से उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा।

परिवार में जमीन-जायदाद का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार में आपको किसी तरह का फायदा भी हो सकता है। मिला हुआ टारगेट आज समय से पूरा हो जायेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिये जायेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल