1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: तुला राशि में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा भरपूर फायदा

सोमवार: तुला राशि में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा भरपूर फायदा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2017 07:35 am IST,  Updated : Aug 28, 2017 08:04 am IST

आज विशाखा नक्षत्र के साथ 2 शुभ योग बन रहे हैष मित्र के साथ एक और शुभ योग बनने से कई राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही तुला राशि का चंद्रमा इंद्र योग बना रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपका दिन कैसा जाएगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। आज ऐसी कुछ परिस्थितियां भी बनेंगी जो आपको बहस करने पर मजबूर करेंगी। अच्छा होगा आज आप शांत रहें। ऑफिस में मीटींग के दौरान अपनी राय रखें और पूरा फायदा आप उठाएं।

आज दोस्तों के साथ आपका अधिक समय बीतेग। आज आप लवमेट के साथ इवनिंग टाइम सैर के लिये जायेंगे। सेहत के प्रति आज लापरवाही न बरतें। खांसी-जुकाम को नजरअंदाज न करें वरना स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

मीन राशि
आज का दिन अच्छा है। आज खुद पर और आने वाले समय पर भरोसा रखें। आज जो भी होगा आपके फेवर में होगा। पिछली बातों को याद करने के बजाय कुछ नया करने की सोचें। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। जल्द ही स्थिति में सुधार आयेगा । इस राशि के जो लोग सीमेण्ट व्यापारी है आज उन्हें किसी बड़ी कम्पनी से डील मिल सकती है। जिससे घर में खुशी का वातावरण बन जायेगा।

आज आपाकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों से होगी। इस राशि के विवाहित लोग आज किसी मंदिर में दर्शन के लिये जायें पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल