1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बन रहा है सवार्थसिद्ध योग, इन राशियों को देगा ढेर सारी खुशियां

बन रहा है सवार्थसिद्ध योग, इन राशियों को देगा ढेर सारी खुशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2017 08:04 am IST,  Updated : May 29, 2017 08:16 am IST

राशि के लोग विशेष काम कर सकते हैं, किसे आज लापरवाही नहीं करनी चाहिए, किन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक है और वो अपने लव मेट के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं और किस राशि के लोग जो बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं। जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आज के दिन बंगाल में उमा चतुर्थी मनाई जाती है। दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से सूर्योदय तक सर्वार्थसिद्धि योग है। आज गुरू अर्जुन देव का शहीद दिवस भी है। (Numerology: आज का दिन इस मूलांक के जातकों के लिए होगा खास)

आज सूर्योदय से 1 बजकर 25 मिनट तक शुभ रवि योग है। जबकि 11 बजके 7 मिनट से 1 बजकर 25 मिनट तक यायीजयद योग है। यायीजयद योग का मतलब है- पेटीशनर की जीत का योग, यानि मुकदमा दायर करने वाले की जीत का योग। यह योग न्याय पाने के लिये प्रशस्त है।

आप इस शुभ योग में न्याय पाने की कोशिश कर सकते है। अगर आप कोई मुकदमा दायर करना चाहते हैं तो इस योग में मुकदमा करिये। आपको न्याय जरूर मिलेगा। जरूरी नहीं है कि आप मुकदमा ही कायम करें। अगर आपको कहीं और अपनी बात पेश करनी है, अपने अफसर से न्याय पाने के लिए कुछ कहना है, घर में, परिवार में कहीं आपको अपना हक हासिल करने के लिए किसी भी व्यक्ति या संस्था से कुछ कहना है तो उसके लिए यायीजयद योग बहुत उत्तम समय है। आपकी पूरी बात सुनी जायेगी। आपको न्याय मिलेगा। (भूरे आंखो वाली लड़कियों का होता है ऐसा स्वभाव)

राशि के लोग विशेष काम कर सकते हैं, किसे आज लापरवाही नहीं करनी चाहिए, किन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक है और वो अपने लव मेट के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं और किस राशि के लोग जो बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं उनका फायदा होगा या नहीं यह सब जानने के लिए सुनिए इंडिया टीवी का खास प्रोग्राम भविष्यवाणी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल